सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली.इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था. वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी.
इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे. हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी. ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था. सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे. उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे.
सुशांत बहुत को अच्छे अभिनेताओं में गिना जाता था और उनके चाहने वालो ने कभी ये नी सोचा होगा कि बो सक्यूड करेगे,
सच कहते है कि आज कि दुनिया का कोई भरोसा नहीं है कि कब की हो जाए पर सुशांत ने अपनी कलाकारी से सब का दिल जीत लिया था महेंद्र सिंह धोनी की आत्मकथा जैसी फिल्म में रोल निभाए बले सुशांत की इस फिल्म ने खेल जगत की सबसे बली फिल्म दी और इसने बहुत कमाई भी की ओर नाम भी कमाया,
जीवन परिचय
नाम - सुशांत सिंह राजपूत
जन्म - 21 जनवरी 1986 पटना
मृत्यु -14 जून 2020 मुंबई
Award
2010- Indian television academy awards ( Pravitra rista )
- Big star entertainment awards( Pravitra rista )
- Boroplus gold award( Pravitra rista )
2011- kalakar award ( Pravitra rista )
2014- producers guild ( kai po che) awards
2017- screen awards
- zee cine awards
- indian film festival of melbourne award
2017 all awards win is M.S. Dhoni: the untold story
सुशांत ने चांद पर भी जमीन खरीदी थी सुशांत ने 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी । उनका ये प्लॉट ' सी ऑफ मसकोवी ' में है । दिलचस्प ये है कि उन्होंने अपने प्लॉट पर नजर रखने के लिए एक दूरबीन भी खरीदी थी । उनके पास एडवांस टेलिस्कोप 142X00 था ।


Comments
Post a Comment